कुक्कुट फार्म का डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग ने मऊ विकासखंड के ग्राम पियरा खंडेहा मे स्थित उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति अंतर्गत अंतर्गत लाभ प्राप्त...
युवाओं से स्वरोजगार अपनाने की अपील
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने मऊ विकासखंड के ग्राम पियरा खंडेहा मे स्थित उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति अंतर्गत अंतर्गत लाभ प्राप्त कर 12 हजार बर्ड मुर्गी का केस सहित स्थापित फार्म का निरीक्षण किया। वर्तमान में 11400 अंडों का उत्पादन प्रतिदिन किया जा रहा है। बैंक के ब्याज का पूर्ण भुगतान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। जिससे उद्यमी को काफी सहायता मिल रही है। फार्म मालिक डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने इस स्वर्णिम अवसर एवं आर्थिक सहयोग के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। इनका वार्षिक कारोबार एक करोड़ 50 लाख रुपए है। डीएम ने इस कार्य के लिए पशु पालन विभाग के प्रयास एवं उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने इसी प्रकार अन्य युवाओं से अपील की है कि वह भी उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर उद्यमी के रूप में बेरोजगारों को रोजगार दे सके एवं सरकार की नीतियों का लाभ प्राप्त कर राष्ट्र की आर्थिक उन्नत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। लाभार्थी पुष्पेंद्र सिंह ने 500 मीटर सड़क की मांग की। इसके निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
