डीएम ने किसान दिवस पर सुनी समस्याएं

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता मे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे किसान यूनियन एवं कृषको द्वारा अन्ना प्रथा, विद्युत की समस्या, सिंचाई...

Jul 16, 2026 - 13:07
Jul 16, 2026 - 13:07
 0  5
डीएम ने किसान दिवस पर सुनी समस्याएं

शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता मे बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे किसान यूनियन एवं कृषको द्वारा अन्ना प्रथा, विद्युत की समस्या, सिंचाई एवं उर्वरक खरीफ की बुवाई के लिए पयाप्त मात्रा मे उर्वरक की उपलब्धता की समस्या उठाई गयी। जिस पर समस्त विभाग के अधिकारियों से वर्तमान मे संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी ली गयी तथा कृषको को वर्तमान में संचालित समस्त योजनाओ के बारे मे बताया गया। 

उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग की समस्त योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गयी तथा यह भी बताया गया कि बीज पर्याप्त मात्रा मे विभाग में उपलब्ध है एवं कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत आवश्यक कृषि यंत्रो की बुकिंग 16 से 30 जुलाई तक की जाएगी। डीएम ने किसानो को अवगत कराया क सभी आवारा गौवंशों को शीघ्र ही संरक्षित करा दिया जाएगा। जिसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त विकास खण्ड विकास अधिकारी के साथ बैठक कर समस्त गौशालाओं मे गौवशो को संरक्षित करने के लिए निर्देशित किया जाय। खाद को लेकर जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया गया की समस्त समितियों मे समय से उर्वरक की उपलब्धता करायी जाय तथा यह भी सुनश्चित किया जाय की उर्वरक वितरण मे कृषको को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। कृषको को बताया गया की समस्त समितियों मे उर्वरक समय से डीएपी एवं यूरिया भेजी जा रही है। जिससे कृषको को उर्वरक के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। विद्युत की समस्या का समाधान करने के लिए अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड राजापुर एवं कर्वी को निर्देशित किया गया। उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी आरके वर्मा, एसओसी मनोहर लाल वर्धन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ जितेन्द्र सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष राम सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0