जनपद में 1 से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को संपन्न कराने के लिए बैठक विकास भवन...
सीडीओ ने बैठक कर विभागीय अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को संपन्न कराने के लिए बैठक विकास भवन के सभागार में संपन्न हुई। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का आयोजन जनपद मे 1 से 31 जुलाई एवं दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक किया जाना प्रस्तावित है।
बैठक में सीडीओ ने समस्त संबंधित विभागो को शासन द्वारा प्राप्त गाइड लाइन के अनुसार समस्त गतिविधियां ससमय कराने के लिए निर्देश दिये गये। सीएमओ डा महेन्द्र त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि अभियान के दौरान संचारी रोगो की रोकथाम हेतु समस्त संबंधित विभागो द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कीटनाशक दवाओ का छिडकाव, नालियों की सफाई, झाडियों की कटाई, पशुपालको का संवेदीकरण आदि कार्य किये जायेंगे। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह द्वारा बताया गया कि दस्तक अभियान के अन्तर्गत आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियो द्वारा घर-घर भ्रमण कर व भ्रमण के दौरान क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, कुपोषित बच्चो आदि की जानकारियां एकत्र करेंगी साथ ही घर के प्रत्येक सदस्यो की आभा आईडी बनाने का कार्य भी किया जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
