सीडीओ ने सर्वोदय विद्यालय का किया निरीक्षण
सीडीओ डीपी पाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी के साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय...
चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी के साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मानिकपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य भानु प्रकाश नारायण एवं छह संविदा प्रवक्ता, दो संविदा सहायक अध्यापक, दो अंशकालिक शिक्षक मौके में उपस्थित रहे। भोजन सीता आजीविका स्वयं सहायता समूह ऊंचाडीह की महिलाओं द्वारा तैयार किया जाता है। मेस संचालन करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भोजन तैयार करने में स्वच्छता का पूर्ण पालन करते हुये मीनू के अनुसार भोजन तैयार करने के निर्देश दिये गये। छात्र भोजन से संतुष्ट थे। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि सभी छात्रों का साप्ताहिक टेस्ट अनिवार्य किया जाये। अध्यापकों को निर्देशित किया गया कि छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्न भी तैयार कराया जाये। स्मार्ट क्लास सुव्यवस्थित पाया गया। इंटरनेट स्पीड कम होने की समस्या होने पर सर्विस प्रोवाइडर रेलटेल को इण्टरनेट की स्पीड बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुराना छात्रावास भवन के संबंध में छात्रों द्वारा बताया गया कि बरसात के पानी का रिसाव कमरों में होता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी को सिडको से सम्पर्क स्थापित कर नई बिल्डिंग बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
