मेला क्षेत्र का एएसपी ने भ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा
एएसपी पीयूषकान्त राय ने आषाढ़ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत रामघाट, निर्मोही अखाडा, मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया...
चित्रकूट। एएसपी पीयूषकान्त राय ने आषाढ़ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत रामघाट, निर्मोही अखाडा, मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मेला में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी चेक कर सतर्क एवं श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करने के लिए बताया गया तथा घाटों पर लगे पुलिस बल को बताया गया कि गहरे पानी में जाने के लिए श्रद्धालुओं को रोके,जो नाव लगे है उनकी सहायता से तत्काल बचाव का कार्य करेंगें। सभी नाविकों को निर्देशित किया गया कि अपनी-अपनी नाव में लाइफ जैकेट रखेंगे और जैसे ही श्रद्धालु नाव में बैठे उनको तुरंत लाइफ जैकेट पहनायेंगे। बरसात का मौसम चल रहा है। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरते। किसी भी समय नदी में पानी की बहाव तेज हो सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
