एंटी रोमियो टीमो ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया अभियान

जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन...

Oct 8, 2025 - 09:59
Oct 8, 2025 - 10:04
 0  2
एंटी रोमियो टीमो ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया अभियान

चित्रकूट। जिले में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे एवं एण्टी रोमियों टीम में महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तव, रीना चौधरी ने ग्राम सुन्दर नगर बोझ, थाना भरतकूप के एसआई बलवन्त यादव, महिला आरक्षी प्रीति पाठक ने रौली कल्याणपुर गांव, एण्टी रोमियों टीम थाना राजापुर के एसआई अनिल सिंह, महिला आरक्षी आरती वर्मा, नीलू यादव ने ग्राम पटवरिया में जन चौपाल लगाकर महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। मिशन शक्ति के उद्देश्य से अवगत कराया। थानो में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़किशों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। हेल्प लाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करें। इसी क्रम में जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में अवगत कराया गया। हेल्पलाइन नंबरो के पम्पलेट बांटे गए। महिला बीट पुलिस की भूमिका बताई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0