एडीएम ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार ने नगर पालिका ईओ लाल जी यादव के साथ ग्राम डिलौरा की स्थायी कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया...

Apr 25, 2026 - 11:24
Apr 25, 2026 - 11:25
 0  8
एडीएम ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण

चित्रकूट। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरुण कुमार ने नगर पालिका ईओ लाल जी यादव के साथ ग्राम डिलौरा की स्थायी कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार गौरक्षक, एक चौकीदार उपस्थित पाये गये। कान्हा गौशाला में 500 गौवंश है। गौवंशो के भरन पोषण के लिए 12 सौ कुंतल भूसा, 60 बोरी आटा, 20 बोरी चोकर उपलब्ध है तथा हरा चारा उपलब्ध नही है तथा गौवंशो के पीने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। खाने के लिए चरही बनी है तथा टीन शेड लगा हुआ है। निर्देश निर्गत किये गये है कि टीन शेड पर बोरा डालकर दिन में 2-3 बार पानी का छिडकाव कराया जाये। जिससे गौवंशो को गर्मी से राहत मिल सके तथा गौशाला के बगल की जमीन को गौवंश के लिये हरा चारा के लिए रेन्ट पर लिया जायेे। जिससे गौशाला में गौवंशो के लिए हरे चारे की उपलब्धता बनी रहे। गौरक्षक, गौवंशो को प्रतिदिन दिन में चराने के लिए गौशाला से बाहर ले जाये। ताकि गौवंश स्वस्थ्य रहे। अधीशाषी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि पशु चिकित्साधिकारी से वार्ता कर गौशाला में गौवंशो की देखरेख करना तथा अगर कोई गौवंश अस्वस्थ हो तो उसका तत्काल उपचार कराना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0