पार्टी कार्यालय में मनाया गया 47वां स्थापना दिवस
पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि देश को सांस्कृतिक राष्ट्र भाव वाली राजनीति की जरूरत हुई है। सन 1951में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय...
चित्रकूट। मुख्यालय के नया बाजार स्थित कार्यालय में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 के दिन भाजपा की स्थापना हो गई। जिसका 47वें उत्सव मना रहे हैं। सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद, एकात्म मानव दर्शन, मूल्य आधारित राजनीतिक, सकारात्मक, पंथनिरपेक्षता की पंच निष्ठा लेकर भाजपा का रथ आगे बढ़ता गया। बाधाएं भी आए लेकिन राष्ट्रभक्ति विचार निष्ठा और जनसेवा की भावना के बल पर भाजपा ने बाकी दलों के सामने अपनी विशेष छवि बनाई। सन 1980 में ही 11 सीट मिली। सन 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हो गई। सहानुभूति की लहर में कांग्रेस को दो तिहाई बहुमत मिला और भाजपा को सिर्फ 2 सीटें, लेकिन भाजपा निराश नहीं हुई क्योंकि विचार निष्ठा कभी निराश नहीं होते। आज बीजेपी की पहचान विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के तौर पर है। देश के अधिकांश भू-भाग पर उसका शासन है। केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनी है। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पार्टी ने कड़ा संघर्ष किया है।
पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि देश को सांस्कृतिक राष्ट्र भाव वाली राजनीति की जरूरत हुई है। सन 1951में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बनाया। डॉ मुखर्जी ने राष्ट्र को सर्वोपरि माना और तत्कालीन केंद्रीय मंत्रि मंडल से त्याग पत्र दे दिया। सन 1952 के प्रथम आम चुनाव में ही भारी वोट मिले और जनसंघ को अखिल भारतीय दल की मान्यता मिल गई, लेकिन कांग्रेस तुष्टीकरण की राह पर ही चली सत्तावादी हो गयी। संपूर्ण विपक्ष में कांग्रेस को हटाने की इच्छा थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ राम मनोहर लोहिया ने गैर कांग्रेस वाद की रणनीति चलाई और कांग्रेस कई राज्यों में हार गई।
पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भारतीय राजनीति का एक सुदृढ धु्रव है। विश्व की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी है। भारत का राष्ट्रीय हिंदुत्व है। हिंदुत्व भाजपा की जीवन श्रद्धा है। भाजपा एकात्म मानववाद मानती है। भाजपा जातिभेद, क्षेत्र भेद, पंथ मजहब सहित कोई भी भेद नहीं मानती है। सन 1996 के चुनाव में भाजपा को 161 सीटें मिली। भाजपा लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनी। अटल जी देश के गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने, लेकिन भाजपा के समर्थन से जीते चंदशेखर ने भी लोकसभा में वोट नहीं दिया। संयुक्त मोर्चा सरकार बनी। भाजपा ने संघर्ष व संगठन के दम पर सन 1998 के चुनाव में बढ़त ली। 182 सीटें मिली। 22 दलों का समर्थन मिला। अटल जी की सरकार बनी श्री। बाजपेई जी कि यह सरकार भी गैर भाजपा वाद का शिकार हुई। 13वी लोकसभा का चुनाव सन 1999 में हुआ। भाजपा की सीट 182 सीटों पर जीत हुई। सन 2004 में 14वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा को 138 सीटें मिली। 1999 में अटल जी को पुनः सत्ता मिली। माननीय अटल जी को भाजपा नीत राजग सरकार में ऐतिहासिक कार्य किया। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और मोदी सरकार के 17 साल बेमिसाल सरकार चल रहे है। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र पहली प्राथमिकता है। दिनेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में लोक कल्याणकारी विकास मुखी भाजपा नीति राजग सरकार केंद्र की सत्ता में आयी। देश का आत्मविश्वास बडा है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अश्विनी अवस्थी ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, रंजन उपाध्याय, पंकज अग्रवाल, अंजू वर्मा ,विपुल प्रताप सिंह, मनोज तिवारी, राजेश्वरी द्विवेदी, दिव्या त्रिपाठी, आनंद पटेल, अरविंद मिश्रा, अर्पित जायसवाल, गौरव करवरिया, जवाहर सोनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
