CBSE ने जारी किया 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट, 85.20 फीसदी छात्र हुए सफल, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही लाखों छात्रों...
- छात्र cbseresults.nic.in और DigiLocker पर देख सकते हैं रिजल्ट
- लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86%, लड़कों से 6.73% आगे
- रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र करा सकेंगे रीवैल्यूएशन और री-चेकिंग
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार समाप्त हो गया। छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
भारी ट्रैफिक के चलते वेबसाइट धीमी या क्रैश होने की स्थिति में छात्र डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) ऐप के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई ने स्कूलों को 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन जारी करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी सहायता से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे।
बोर्ड के अनुसार परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस वर्ष कक्षा 12वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा। परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया। इस प्रकार लड़कियों ने लड़कों की तुलना में 6.73 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- वहां “CBSE Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी।
- छात्र भविष्य के लिए इसका प्रिंट या डाउनलोड सुरक्षित रख सकते हैं।
पिछले पांच वर्षों का पास प्रतिशत
- 2025 – 88.39%
- 2024 – 87.98%
- 2023 – 87.33%
- 2022 – 92.71%
- 2021 – 99.37%
रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र क्या करें?
सीबीएसई ने छात्रों को रीवैल्यूएशन और री-चेकिंग की सुविधा भी दी है। यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो वह सबसे पहले मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं। यदि फिर भी किसी प्रकार की शंका बनी रहती है, तो री-चेकिंग अथवा री-असेसमेंट के लिए आवेदन किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
