निर्धन हिंदू बच्चों के लिए विहिप ने शुरू किया पुस्तक बैंक
जो निर्धन गरीब बच्चे पुस्तकें खरीद कर पढ़ नहीं पाते हैं। उनके लिए विश्व हिंदू परिषद की शाखा बजरंग द्वारा दल द्वारा पुस्तक बैंक शुरू किया गया है..

जो निर्धन गरीब बच्चे पुस्तकें खरीद कर पढ़ नहीं पाते हैं। उनके लिए विश्व हिंदू परिषद की शाखा बजरंग द्वारा दल द्वारा पुस्तक बैंक शुरू किया गया है।इस बैंक के माध्यम से गरीब बच्चों को पुस्तके मुहैया कराई जायेगी। इस बैंक को रामलीला मैदान मैं स्थापित किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि बजरंग दल द्वारा यह पुस्तक बैंक शुरू किया गया है।जिसमें निर्धन गरीब तथा जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क पुस्तकें दी जायेगी।
यह भी पढ़ें - मुक्तिधाम के सुंदरीकरण के लिए डीएम ने निरीक्षण कर दिये आवश्यक निर्देश
इसी तरह जिला संयोजक विवेक सिंह कुशवाह ने बताया कि इस बैंक के लिए उन बच्चों से पुस्तकें प्राप्त की जाएंगी जो अगली कक्षा में चले गए हैं और यही पुस्तकें निर्धन बच्चों को उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मनोज जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बलराम सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संजय, आरोग्य भारती के जिला संयोजक तरुण खरे, बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख अनिरुद्ध सिंह चंदेल, विभागाध्यक्ष अशोक ओमर, विभाग सह संयोजक महेन्द्र धुरिया इत्यादि रहे। कार्यक्रम का संचालन विभाग सेवा प्रमुख पवन सिंह द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें - बांदा विकास प्राधिकरण का तीन मंजिला कार्यालय नरैनी रोड में बनेगा, सांसद-विधायक ने किया भूमि पूजन
What's Your Reaction?






