श्रमिको को इस तरह योजना का लाभ पहुंचाएं बता गए श्रम मंत्री

चित्रकूट, प्रदेश सरकार के श्रम व सेवा योजन मंत्री अनिल राजभर दो दिवसीय दौरे पर जिले में आए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं ...

Jul 25, 2023 - 02:51
Jul 25, 2023 - 04:34
 0  2
श्रमिको को इस तरह योजना का लाभ पहुंचाएं बता गए श्रम मंत्री

प्रदेश सरकार के श्रम व सेवा योजन मंत्री अनिल राजभर दो दिवसीय दौरे पर जिले में आए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रम विभाग में श्रमिकों का पंजीकरण कराकर उनको योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। कार्यकर्ताओं से मिलकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। वह भगवान कामतानाथ दरबार पहुंचकर माथा टेका।

यह भी पढ़ें--डीएम देवांगना घाटी पहुंचे कहा- 20 अगस्त तक हरहाल में पूरा हो स्लैब कार्य 

 मुख्यालय कर्वी पहुंचे मंत्री ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने रामघाट स्थित महाराधिराज मत्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामतनाथ दरबार पहुंच दर्शन किए। पूजा अर्चना कर मत्था टेका। यहां से वापस आकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ही विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग से मजदूरों के हित में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिनका लाभ अधिक से अधिक श्रमिकों को दिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। सहायक श्रमायुक्त राजेश गुप्ता को निर्देश दिए कि श्रमिकों को सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। बाल श्रम की कहीं शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें -होटल में 14 साल की स्कूली छात्रा से दुष्कर्म,स्‍कूल से घर लौटते समय हुई घटना

अनुसूचित जाति बस्तियों का भ्रमण कर श्रमिकों के बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराकर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। सरकार ने अटल आवासीय योजना के तहत बांदा जिले के अछरौड़ में विद्यालय संचालित किया है। मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर मंथन किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, अश्वनी अवस्थी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-बिजली विभाग के संविदा कर्मी की करंट से मौत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0