भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजकुमार याज्ञिक

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय व राष्ट्रीय संचालन समिति के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया...

Jan 25, 2024 - 04:05
Jan 25, 2024 - 04:08
 0  14
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने राजकुमार याज्ञिक

चित्रकूट। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. भगवान प्रसाद उपाध्याय व राष्ट्रीय संचालन समिति के अनुमोदन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार याज्ञिक को चौथी बार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। अपेक्षा की है संगठन मजबूती के लिए पहल करेंगे। साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र मे इकाई गठित कर महासंघ कार्यालय को प्रेषित करें। 

यह भी पढ़े : चित्रकूट : रजिस्ट्री विभाग से लैपटाप चोरी, आग भी लगाई

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उप्र के मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार याज्ञिक जनपद के बलदाऊगंज मोहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में पत्रकारों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समस्या निराकरण करने में संघर्ष जारी रहेगा। उनके मनोनयन पर जिले के पत्रकारों ने खुशी जाहिर की है।

यह भी पढ़े : बालिका दिवस : धूमधाम से मनाया 25 बेटियों का जन्मोत्सव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0