चित्रकूट में 19 अगस्त को कक्षा 8 तक के स्कूलों में रेनी डे अवकाश
चित्रकूट एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने...
मूसलाधार बारिश और जलभराव के चलते लिया गया निर्णय, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए आदेश जारी
चित्रकूट। जनपद चित्रकूट एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 19 अगस्त 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में रेनी डे अवकाश रहेगा।
जारी आदेश में बताया गया है कि लगातार बारिश और जलभराव के कारण शिक्षकों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का विद्यालय पहुंचना कठिन हो गया है। ऐसी स्थिति में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अशासकीय हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों पर लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रभारी प्रधानाचार्य को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
