वृक्षारोपण महायज्ञ की मंत्री ने की मंडलीय समीक्षा बैठक
वन पर्यावरण, जन्तु, उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता मे वृक्षारोपण महायज्ञ की मण्डलीय समीक्षा बैठक...
अधिकारियों को वृहद कार्य योजना पर कार्य करने के दिए निर्देश
चित्रकूट। वन पर्यावरण, जन्तु, उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री केपी मलिक की अध्यक्षता मे वृक्षारोपण महायज्ञ की मण्डलीय समीक्षा बैठक राही पर्यटक आवास सीतापुर में सम्पन्न हुई।
मण्डलीय समीक्षा बैठक में वृक्षारोपण आवंटन, माइक्रो प्लान, वृक्षारोपण कन्ट्रोल रूम, स्थल पॉलीगॉन, अपलोडिंग, साइटक्रियेशन की स्थिति, अप्रयुक्त पॉलीगनों के हटाने की प्रगति व 1 से 7 जुलाई वन महोत्सव कार्यक्रम की कार्य योजना आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की गई। इस दौरान मंत्री ने वृहद वृक्षारोपण अभियान, वनावरण वृद्वि, ग्रीन चौपाल एवं जन सहभागिता को बढावा देने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में एचवी गिरीश मुख्य वन संरक्षक बुन्देलखण्ड जोन झॉसी, डा मनोज कुमार शुक्ला फील्ड डायरेक्टर रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट, डीएफओ प्रत्युष कुमार कटियार चित्रकूट, पंकज कुमार शुक्ला बॉदा, देवाशीष जेना महोबा, अरविन्द कुमार हमीरपुर एवं गोविन्द प्रसाद वन्यजीव प्रतिपालक, राजीव रंजन उप प्रभागीय वनाधिकारी कर्वी, राजेश कुमार सोनकर, मनोज कुमार, राजेन्द्र कुमार नेगी, अर्पूव श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, नदीम खान, नफीस खान व गोपाल कृष्ण गुप्ता डीपीओ तथा वन दारोगा, वनरक्षक आदि लोग मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री ने मौलश्री के पौधे का एक पेड़ मॉ के नाम वृक्षारोपण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
