मप्र : रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघिन ने 4 शावकों को दिया जन्म

भारत के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में टाइगर्स की संख्या में वृद्धि हुई है...

Dec 1, 2023 - 03:33
Dec 1, 2023 - 03:38
 0  2
मप्र : रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व  में बाघिन ने 4 शावकों को दिया जन्म
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

दमोह। भारत के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में टाइगर्स की संख्या में वृद्धि हुई है। यहां बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। टाइगर्स की संख्या यहां 16 थी, लेकिन नए शावकों के आगमन के बाद यह संख्या 20 हो गई है।

यह भी पढ़े : उप्र में छह दिसम्बर तक कई स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डीएफओ एए अंसारी ने बताया कि बाघिन एन-112 ने चार शावकों को जन्म दिया है, और सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।

यह भी पढ़े : पागल कुत्ते के हमले से बाजार में भगदड़, 26 को शिकार बनाया

हाल ही में दमोह का एक बड़ा हिस्सा टाइगर रिजर्व में जोड़ा गया है। पहले इसे नौरादेही अभ्यारण्य कहा जाता था, लेकिन अब इसे रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व का नाम दिया गया है। इसका क्षेत्रफल 23 सौ वर्ग किलोमीटर है, और यह दमोह, नरसिंहपुर, और सागर जिलों को शामिल करता है।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0