मध्य प्रदेश में फिर से बंटेंगे लैपटाॅप, सीएम शिवराज की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदाय की योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है...

Jul 27, 2020 - 15:21
 0  6
मध्य प्रदेश में फिर से बंटेंगे लैपटाॅप, सीएम शिवराज की घोषणा

भोपाल

  • 12वीं परीक्षा में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे 25 हज़ार


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदाय की योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए 25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : भारत आने के लिए फ्रांस से उड़े 5 राफेल, पढ़िये कहाँ कहाँ रुकेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित 12वीं की मुख्य परीक्षा में उत्कृष्टता प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना का लाभ नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।

(हिन्दुस्थान समाचार)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0