झाँसी : नहर किनारे खेत में दिखा मगरमच्छ, किसानों में मची अफरा तफरी

चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात नहर किनारे खेत में अचानक मगरमच्छ आ जाने से लोगों में हड़कंप मच...

Dec 5, 2023 - 01:10
Dec 5, 2023 - 03:04
 0  6
झाँसी : नहर किनारे खेत में दिखा मगरमच्छ, किसानों में मची अफरा तफरी

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात नहर किनारे खेत में अचानक मगरमच्छ आ जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। घंटों मशक्कत के बाद सुबह जब मगरमच्छ को वन विभाग व पुलिस की टीम ने पकड़ लिया। तब जाकर किसानों को राहत मिली।

यह भी पढ़े : चंद्रयान-3 की बड़ी उपलब्धि, प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा से वापस पृथ्वी की कक्षा में स्थापित

बीती रात ग्राम करकोस में नहर किनारे के खेतों पर किसान पानी लगा रहे थे। अचानक एक खेत में एक मगरमच्छ के दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की खबर गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई।

इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से घंटों रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़े : चक्रवाती तूफान ‘मिगजाम’ के प्रभाव से दक्षिणी यूपी व बुंदेलखंड के इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0