दमोह : वृक्षारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षक का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के मौक़े पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर नवांकुर सस्था बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण...

Jun 5, 2024 - 05:10
Jun 5, 2024 - 05:15
 0  11
दमोह : वृक्षारोपण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षक का संदेश

दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस के मौक़े पर जिला कलेक्टर के निर्देश पर नवांकुर सस्था बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति ने शा. सरदार पटैल उ.मा. विद्यालय प्रंगाण में वृक्षारोपण किया एवं शाला के छात्राओं के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण विषय पर चित्रकाला प्रतियोगिता में भाग लिया व पर्यावरण के रंगों को बिखेरा।

शिक्षक बहादुर सिंह ठाकुर ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली के लिए जन अभियान के माध्यम के पौधारोपण, जल संरक्षण, बिजली बचाएं, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे, अपने जीवन शैली में परिवर्तन लाये। पर्यावरण की बदलती तस्वीर को कैनवास पर उकेरा, पर्यावरण पर प्रदूषण के प्रभाव को रंगों के माध्यम से दर्शाया। प्लास्टिक का कम उपयोग कैसे करे इसे दर्शाया। धरती बचाओ प्राण बचाओ के दृश्य को कागज पर दर्शाया, पानी बचाओ पर पेंटिंग बनाई। एवं सभी छात्राओं को पुरुस्कार दिए जायेंगे।

इस अवसर पर शाला प्राचार्य श्रीमती सुलक्षणा हजारी, श्रीमती कामिनी अहीरवाल, सुशील कुमार सोनी, अखिलेश कुमार सोनी, प्रभात सिंह राजपूत बाबू, नितिन श्रीवास्तव, श्रीमती मधुबाला श्रीवास्तव, श्रीमती तरन्नुम आरा, बहादुर सिंह ठाकुर, श्रीमती अभिलाषा खरे, भजनलाल यादव, श्याम विनय, फहीम खान, छोटेलाल माझी, नीलू रावल, आशुतोष गौतम, इमरत दादा, रीना उपाध्याय, अभिषेक ठाकुर के साथ बडी संख्या मे छात्राओं की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0