रेलवे फाटक पर सब-वे निर्माण से आवागमन होगा सुगम एवं सुरक्षित
रेलवे फाटक-402 (मानिकपुर साइड) पर 4.60 करोड़ की लागत से लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण कराया गया है...
चित्रकूट। रेलवे फाटक-402 (मानिकपुर साइड) पर 4.60 करोड़ की लागत से लिमिटेड हाइट सब-वे का निर्माण कराया गया है। परियोजना के अंतर्गत 21 मीटर लंबाई का बैरल, दोनों ओर 380-380 मीटर आरसीसी पहुंच मार्ग तथा रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजना के पूर्ण होने से मारकुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों को रेलवे फाटक पर प्रतीक्षा से मुक्ति मिलेगी। आवागमन अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगा तथा समय की महत्वपूर्ण बचत होगी। साथ ही रेलवे को सुरक्षित एवं निर्बाध रेल संचालन में भी सहायता प्राप्त होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
