एसजेपीयू-एचटीयू की हुई मासिक समन्वय समीक्षा बैठक

एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी पीयूष कान्त राय की अध्यक्षता में एसलेपीयू, एएचटीयू की मासिक समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय...

Jul 1, 2026 - 10:24
Jul 1, 2026 - 10:24
 0  4
एसजेपीयू-एचटीयू की हुई मासिक समन्वय समीक्षा बैठक

बाल विवाह, बाल श्रम रोकने की ली शपथ

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी पीयूष कान्त राय की अध्यक्षता में एसलेपीयू, एएचटीयू की मासिक समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार मे आहूत की गयी। जिसमें एसीएमओ महेन्द्र कुमार जतारिया, अभियोजन अधिकारी पीयूष कुमार यादव, बाल श्रम अधिकारी कार्यालय से महेन्द्र कुमार, बाल कल्याण अधिकारी सौरभ सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेश दुबे विवेक शुक्ला प्रभारी एएचटीयू शिवमूरत यादव, जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के सचिव शंकर दयाल, वन स्टॉप सेन्टर प्रभारी एवं सभी थाने से सम्वन्धित बाल कल्याण अधिकारी आदि मौजूद रहे।

बैठक में पूर्व में जारी किए गए कार्यवृत के अनुपालन के संबंध में चर्चा की गई। अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझाव, पीड़ितों के अश्वासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशा मुक्त अभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, नारी शक्ति, किशोर न्याय अधिनियम 2015 मे हुए नवीनतम संशोधन पोस्को को एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉस्को के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना, बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, जे.जे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारियों रिमांड लेने हेतु सादे वस्त्रों में आने, जे.जे एक्ट की धारा 24 आदि तथा पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त बेल नोटिस को बाल कल्याण समिति एवं वादी पीड़िता को अंदर समय उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मुख्यालय लखनऊ से जारी बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, सौ दिवसीय विशेष अभियान व बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गयी। जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए सभी को निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0