एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
जनगणना 2027 के व्यापक प्रचार प्रसार एवं जनपदवासियों को जनगणना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी...
चित्रकूट। जनगणना 2027 के व्यापक प्रचार प्रसार एवं जनपदवासियों को जनगणना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी डीपी पाल द्वारा एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि एलईडी वैन के माध्यम से जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में भ्रमण कर जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके माध्यम से जनसामान्य को स्वगणना की प्रक्रिया, निर्धारित तिथियों एवं जनगणना में सहभागिता के महत्व के संबंध में जागरूक किया जाएगा। जनपदवासियों से अपील की गई कि वे जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा 16 से 30 नवम्बर तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की स्वगणना अवश्य करें। एलईडी वैन का भ्रमण जनपद के विभिन्न प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर निर्धारित रूट के अनुसार कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जनगणना का संदेश पहुंचाया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
