डीएम ने प्रचार वाहन को रवाना कर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का किया शुभारंभ

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर सोनेपुर से डीएम पुलकित गर्ग ने जन जागरूकता एवं प्रचार वाहन को हरी...

Nov 17, 2026 - 10:09
Nov 17, 2026 - 10:09
 0  1
डीएम ने प्रचार वाहन को रवाना कर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का किया शुभारंभ

चित्रकूट। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर सोनेपुर से डीएम पुलकित गर्ग ने जन जागरूकता एवं प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दीप्ति त्रिपाठी यात्रीकर मालकर अधिकारी, रवि शंकर सम्भागीय निरीक्षक, हरीराम यादव यातायात निरीक्षक एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ई रिक्शा की रैली निकालकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। ई रिक्शा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से होकर एल.आईसी. चौराहा, पटेल तिराहा से ट्रैफिक चौराहा होते हुए पुरानी कोतवाली एवं वहां से परिवहन कार्यालय कालूपुर में सम्पन्न हुई। 

जनपद में पिछले वर्ष माह सितम्बर तक हुए सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु क्रमशः 284 एवं 280 हुई जो कि इस वर्ष मात्र 240 एवं 223 ही रह गये है। इस प्रकार सड़क दुर्घटनाओं में 15.50 प्रतिशत की कमी आई एवं मृत्यु दर में 20.40 प्रतिशत की कमी आई। कार्यालय परिसर में रैली समापन पर यात्रीकर मालकर अधिकारी द्वारा आम जनमानस एवं ई रिक्शा चालक आदि को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गयी एवं सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0