डायट प्राचार्य ने छात्राओं का लिया मौखिक टेस्ट, पढ़ाई का परखा स्तर
शिक्षा की गुणवत्ता परखने और छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका...
चित्रकूट। शिक्षा की गुणवत्ता परखने और छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मऊ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ छात्राओं से सीधे संवाद कर पढ़ाई की वास्तविक स्थिति परखी। डायट प्राचार्य ने सभी छात्राओं को एकत्र कर उनसे पढ़ाई से संबंधित विभिन्न सवाल पूछे और मौखिक टेस्ट लिया। खास तौर पर कक्षा सात की छात्राओं से केमिस्ट्री विषय से जुड़े सवाल किए। उन्होंने पानी और सल्फर जैसे पदार्थों के रासायनिक सूत्र पूछकर छात्राओं की विषय संबंधी समझ को परखा। छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए। जिसे देखकर प्राचार्य ने संतोष व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
