चित्रकूट : रामलीला से जीवन में उतारें पितृ-भ्रात प्रेम भाव : डीएम

मानिकपुर ब्लाक के गांव ऐंचवारा में चल रहे रामलीला मंचन में रविवार को राम वनगमन...

Oct 24, 2023 - 03:33
Oct 24, 2023 - 03:39
 0  12
चित्रकूट : रामलीला से जीवन में उतारें पितृ-भ्रात प्रेम भाव : डीएम

डीएम ने भगवान राम-लक्ष्मण व मां जानकी की आरती कर किया शुभारंभ

चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक के गांव ऐंचवारा में चल रहे रामलीला मंचन में रविवार को राम वनगमन का मंचन हुआ। रात्रि में सीता हरण, बालि वध व लंका दहन का कलाकारों ने मंचन किया। रामलीला में ग्रामीण कलाकारों ने बेहतरीन तरीके से अपने हुनर को दिखाया। डीएम अभिषेक आनंद ने राम-लक्ष्मण व मां सीता की आरती कर लीला का शुभारंभ कराया। रामलीला में मर्यादा पुरूषोत्तम राम ने राक्षसों का वध किया। वहीं भ्रात प्रेम की अनूठी मिशाल देखने को मिली।

यह भी पढ़े : उप्र में इस बार पहाड़ों जैसी ठंड पड़ने की उम्मीद

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामशरण गर्ग के स्थापित रामलीला कमेटी की अगुवाई में नवरात्रि प्रतिपदा से रामलीला का मंचन चल रहा है। जिसमें राम लक्ष्मण व मां जानकी के साथ राम वनगमन का मंचन हुआ। जिसमें भगवान राम अयोध्या से वन के लिए रवाना हुए। इसके बाद देर शाम पहुंचे डीएम ने राम-लक्ष्मण व मां जानकी की आरती कर लीला का मंचन शुरू कराया। इस दौरान कमेटी के सदस्यो ने स्वागत किया। ग्राम प्रधान ऐंचवारा सुनील शुक्ला ने डीएम को राम दरबार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि रामलीला का मंचन हर व्यक्ति को देखकर भगवान राम के आचरणों का पालन करना चाहिए। रामलीला के मंचन में पितृ सेवा व भ्रात प्रेम को अपने जीवन में उतारता चाहिए। रामलीला में लंका दहन की मनोरम झांकी रमाशंकर गर्ग, हरिशंकर दुबे ने तैयार की।

यह भी पढ़े : हमीरपुर : एक गांव में सिर्फ अद्भुत ईट की ही होती है पूजा

इस दौरान पूर्व प्रधान त्रिवेणी प्रसाद शुक्ला, गुलजारी गर्ग, श्रीनिवास शुक्ला, भोला प्रसाद, सुनील तिवारी, भैयाराम गौतम, आदित्य उपाध्याय, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन वेदप्रकाश शुक्ला ने किया।

यह भी पढ़े : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा की ड्रोन से होगी निगरानी, पीएसी व भारी पुलिस बल तैनात

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0