भागवताचार्य ने उद्धव गोपी संवाद के माध्यम से प्रेम और भक्ति की बताई महिमा

जिला मुख्यालय के कछार पुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास भागवताचार्य कृष्णनंदन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की...

Nov 17, 2026 - 10:14
Nov 17, 2026 - 10:15
 0  1
भागवताचार्य ने उद्धव गोपी संवाद के माध्यम से प्रेम और भक्ति की बताई महिमा

भागवत कथा में गूंजा राधे-श्याम का जयकारा, रुक्मिणी विवाह पर भावुक हुए श्रोता

चित्रकूट। जिला मुख्यालय के कछार पुरवा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास भागवताचार्य कृष्णनंदन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, कंस वध, उद्धव गोपी संवाद तथा श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। रुक्मिणी विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, धर्म की रक्षा करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कंस वध के माध्यम से भगवान ने संदेश दिया कि अत्याचार और अहंकार कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंत में सत्य और धर्म की ही विजय होती है। उद्धव गोपी संवाद के माध्यम से उन्होंने प्रेम और भक्ति की महिमा बताई। कहा कि सच्ची भक्ति में स्वार्थ नहीं होता। गोपियों का श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम निष्काम भक्ति का सर्वोत्तम उदाहरण है। मनुष्य को अहंकार, ईर्ष्या और द्वेष त्यागकर प्रेम, करुणा और सेवा भाव अपनाना चाहिए। रुक्मिणी विवाह की व्याख्या करते हुए महाराज जी ने कहा कि श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी का विवाह समर्पण, विश्वास और पवित्र प्रेम का प्रतीक है। रुक्मिणी जी की अटूट श्रद्धा सिखाती है कि सच्चे मन से स्मरण करने वाले भक्तों पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि भागवत कथा को केवल सुनने तक सीमित न रखें बल्कि उपदेशों को आचरण में उतारें। माता-पिता का सम्मान, जरूरतमंदों की सहायता, बुजुर्गों की सेवा और समाज में प्रेम व भाईचारा ही सच्चे धर्म का स्वरूप है। इस अवसर पर राधेरमण पयासी, क्षेमवती, रामसूरत पयासी, सावित्री देवी, महंत मोहित दास, जय प्रकाश शुक्ला, अनूप पयासी, चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार निरंजन मिश्र, सुनील मिश्र, लवकुश पयासी, जावित्री, सतरूपा देवी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0