चित्रकूट मंडल में मुख्यमंत्री 229 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, लोकार्पण
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के दो दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन कल बांदा सहित चित्रकूट मंडल के 3 जनपदों का भ्रमण करेंगे..

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुंदेलखंड के दो दिवसीय भ्रमण के दूसरे दिन कल बांदा सहित चित्रकूट मंडल के 3 जनपदों का भ्रमण करेंगे और मंडल की 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा 30 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद भ्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा 2 दिन से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा 229 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें - ललितपुर में मुख्यमंत्री योगी ने इस बांध परियोजना का किया लोकार्पण, और कहा एयरपोर्ट..
बांदा में 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 27 योजनाओं का शिलान्यास होना है। इनकी कुल संख्या 44 है। इसी तरह हमीरपुर जनपद में 81 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा इनमें 61 लोकार्पण और 20 शिलान्यास शामिल है।
इसी तरह महोबा जनपद में 77 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होना है। इनमें 71 लोकार्पण और शिलान्यास है। वहीं चित्रकूट में 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा इनमें 19 लोकार्पण और 27 शिलान्यास शामिल है। इस तरह मंडल में कुल 168 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इनकी लागत 73055.07 लाख है जबकि 61शिलान्यास किए जाएंगे इनमें 19335.53 लाख लागत आएगी।
यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का जायजा लेकर शुरू किया बुंदेलखंड का दौरा
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने अलग-अलग स्थानों का 30 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
इनमें सौरभ शुक्ला डिप्टी कलेक्टर बांदा, जेपी यादव उप जिला मजिस्ट्रेट अतर्रा, सुधीर कुमार उप जिला मजिस्ट्रेट सदर बांदा ,वंदिता श्रीवास्तव उप जिला मजिस्ट्रेट नरैनी,राम कुमार उप जिला मजिस्ट्रेट पैलानी, विनय प्रकाश श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी हमीरपुर ,अजीत प्रकाश श्रीवास्तव उप जिला मजिस्ट्रेट मौदहा,संजीव शाक्य डिप्टी कलेक्टर हमीरपुर ,सौरभ कुमार पांडे डिप्टी कलेक्टर महोबा, रमेश कुमार डिप्टी कलेक्टर महोबा, सुश्री अनुभा श्रीवास्तव खंड विकास अधिकारी बड़ोखर खुर्द,सुश्री शारदा जिला सूचना अधिकारी बांदा, तिमराज सिंह तहसीलदार न्यायिक बांदा, कमलेश कुमार नायब तहसीलदार, मनोज कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी नरैनी, अवधेश कुमार निगम तहसीलदार सदर बांदा, संतोष बहादुर सिंह अपर जिला मजिस्ट्रेट बांदा,महेंद्र प्रताप उप जिला मजिस्ट्रेट बबेरू, सुशील कुमार मोदी तहसील बबेरू अमरनाथ पांडेय खंड विकास अधिकारी कमासिन, डॉ प्रभात कुमार खंड विकास अधिकारी बबेरू ,विजय प्रताप सिंह तहसीलदार अतर्रा ,संतोष कुमार जिला आबकारी अधिकारी बांदा ,आरके मिश्रा उपनिबंधक सदर बांदा ,जितेंद्र कुमार नायब तहसीलदार बांदा ,अश्वनी कुमार आबकारी निरीक्षक, अनूप रावत आशुलिपिक मुख्य विकास अधिकारी बांदा, सुनील कुमार सिंह तहसीलदार नरैनी, पुष्पक तहसीलदार पैलानी शामिल है।
यह भी पढ़ें - झांसी की धरती पर बने फाइटर विमान दुश्मन के अड्डों को ध्वस्त करेंगे : योगी आदित्यनाथ
इनकी डियूटी कार्यक्रम स्थलों पर लगाई गई है। इनके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट बांदा केशवनाथ गुप्त को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जो अपर पुलिस अधीक्षक बांदा के साथ संपूर्ण कार्य स्थल पर भ्रमण शील रहकर शांति व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
What's Your Reaction?






