बुंदेलखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न, सांसद अनुराग शर्मा ने दी झाँसी को कई सौगातें
बुंदेलखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ...

झाँसी। बुंदेलखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एक स्थानीय होटल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झाँसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और झाँसी के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
नव निर्वाचित अध्यक्ष धीरज खुल्लर ने अपने संबोधन में संगठन को नई दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए चैंबर पूरी सक्रियता से कार्य करेगा।
मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने झाँसी के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। वहीं, जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने झाँसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी दी और प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
सांसद अनुराग शर्मा ने झाँसी की जल समस्या के समाधान के प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने हंसारी क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर ब्रिज तथा झाँसी में फोर लेन सड़क जैसी कई सौगातों की घोषणा कर जनता को बड़ी राहत दी।
समारोह के अंत में बाँदा से पधारे बुंदेलखंड चैंबर के वरिष्ठ सदस्य श्याम जी निगम द्वारा सांसद अनुराग शर्मा, मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, डीआईजी केशव चौधरी तथा एसएसपी सुधा सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी वर्ग, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में विकास की नई राहें तय करने का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
What's Your Reaction?






