शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं का सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान
शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट...
बेहतर परीक्षा परिणाम, उपलब्धियों और छात्र नामांकन बढ़ाने में योगदान को सराहा
बांदा। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके योगदान को रेखांकित किया।
इसी क्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शमीम बानो ने बताया कि शिक्षिकाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य, बेहतर परीक्षा परिणाम, विभिन्न उपलब्धियों तथा छात्र नामांकन में वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में समाजसेवी श्रीमती सीमा सिंह, राष्ट्रीय शूटर आराधना शर्मा और आईसीआईसीआई बैंक की मैनेजर श्रीमती कोमल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान सम्मानित शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
