बांदा : कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

जनपद में कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा की मां से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाने के बाद शिक्षक उसी वीडियो के बल...

Apr 30, 2024 - 06:07
Apr 30, 2024 - 06:15
 0  5
बांदा : कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

बांदा। जनपद में कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक ने छात्रा की मां से दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाने के बाद शिक्षक उसी वीडियो के बल पर महिला से लगातार दुष्कर्म करता रहा। दुष्कर्म और धमकी से आजिज आकर महिला ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़े : चित्रकूट : दो मासूम बच्चों को लेकर मां कुंए में कूदी, तीनों की मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाला जावेद उसकी बेटी को कोचिंग पढ़ाने आता था। वह उस पर बुरी नियत रखता था। चार साल पहले सूना मकान पाकर उसने मेरी इज्जत लूट ली। बकायदा इसका वीडियो भी बनाकर अब वो उसे ब्लैकमेल करने लगा।

इतने वर्ष पूर्व हुई इस घटना के बाद वह आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करा सकी, क्योंकि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो थी। वीडियो की आड़ में वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। बीते कुछ दिनों से वह फिर उसे परेशान करने लगा, जिससे आजिज होकर सोमवार रात को उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़े : मई महीने में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 1
Sad Sad 1
Wow Wow 0