बांदा : लड़की पसंद आने पर वर पक्ष ने रिश्ता किया पक्का, लड़की ने कुछ घंटे बाद फांसी लगाकर दी जान

लड़की देखने के बाद पर पक्ष ने रिश्ता पक्का करते हुए लड़की का मुंह मीठा कराया और सगुन के रूप में लड़की के हाथ में कुछ रुपए भी रखें..

Jun 29, 2022 - 03:21
Jun 29, 2022 - 03:27
 0  4
बांदा : लड़की पसंद आने पर वर पक्ष ने रिश्ता किया पक्का, लड़की ने कुछ घंटे बाद फांसी लगाकर दी जान
फाइल फोटो

लड़की देखने के बाद पर पक्ष ने रिश्ता पक्का करते हुए लड़की का मुंह मीठा कराया और सगुन के रूप में लड़की के हाथ में कुछ रुपए भी रखें। रिश्ता तय होने पर परिवार के लोग खुश हो गए लेकिन अगले दिन उनकी खुशियां उस समय बिखर गई जब लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के मरका थाना अंतर्गत ग्राम पिंडारन की है। इसी गांव में रहने वाले अमरजीत की बेटी 18 वर्षीय बेटी खुशबू का रिश्ता इसी जनपद के कमासिन निवासी युवक से सोमवार को तय हो गया।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट : डॉक्टर और स्टॉफ शराब पीने में मस्त रहे और बीमार बच्ची की सांसे थमती गई

वर पक्ष के लोग दोपहर में घर आए और खुशबू को देखने के बाद उसे पसंद कर लिया और रिश्ता पक्का करते हुए उसका मुंह मीठा करा दिया। रात में घर के सभी सदस्यों ने साथ बैठकर साथ में खाना खाया और खुशबू अटारी में सोने चली गई। मंगलवार को सवेरे जब परिजनों की नींद खुली तो बेटी को अटारी में ही, छप्पर की धन्नी में दुपट्टे के सहारे फांसी में लटकी हुई पाया। यह देख कर परिजनों के होश उड़ गए।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के दौरान ताई रामसखी ने बताया कि सोमवार की दोपहर में खुशबू का रिश्ता पक्का हुआ था जिससे खुशबू और परिवार के लोग काफी खुश थे। रिश्ता तय होने के बाद खुशबू को मोबाइल में लड़के की फोटो दिखाई गई थी फोटो देखते ही वह गुमसुम हो गई। रात में खाना खाने के बाद चुपचाप अपने कमरे में चली गई। रात में ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का मानना है कि लड़का पसंद न आने के कारण संभवत उसने यह कदम उठाया। वहीं मरका पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - यात्रीगण ध्यान दें : जगन्नाथ यात्रा में रेलवे 205 स्‍पेशल ट्रेनें चलायेगा, जानें शेड्यूल व टाइमिंग

यह भी पढ़ें - झांसी-मानिकपुर के बीच 310 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण में मिट्टी बनी गले की फांस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 2
Sad Sad 4
Wow Wow 2