बांदाःसंदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय लड़की ने खुद को गोली मारी, हुई मौत
शहर के व्यस्ततम इलाके बलखंडी नाका में शनिवार को एक 16 वर्षीय लड़की ने तमंचे से खुद को गोली मार ली जिसे परिजन

शहर के व्यस्ततम इलाके बलखंडी नाका में शनिवार को एक 16 वर्षीय लड़की ने तमंचे से खुद को गोली मार ली जिसे परिजन अस्पताल ले गए जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें - अतर्रा व रागौल, हमीरपुर सहित बदलेगा मंडल के 30 रेलवे स्टेशनों का नजारा
शहर कोतवाली अंतर्गत बलखंडी नाका पुलिस चौकी के ठीक पीछे रहने वाले कौशल किशोर सैनी की 16 वर्षीय बेटी श्रुति ने आज किसी अज्ञात कारणों के चलते तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही घर के लोगों में सनसनी फैल गई कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया लेकिन कानपुर ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें - झांसी मानिकपुर, खैरार भीमसेन रेलखंड को 550 करोड़ आवंटित, अब दोहरीकरण में आएगी रफ्तार
इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि आज एक 16 वर्षीय लड़की ने किसी कारणवश खुद को गोली मार ली जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई। आत्महत्या का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस दौरान डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गोली लगने से घायल लड़की को जिला अस्पताल लाया गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - केन नदी के किनारे जंगल में मिला महिला का अधजला शव, मचा हड़कंप
What's Your Reaction?






