स्वतंत्रोत्सव के उपलक्ष्य पर भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने स्वतंत्रोत्सव के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हीरो मिश्रा...

Aug 12, 2024 - 00:19
Aug 12, 2024 - 00:23
 0  1
स्वतंत्रोत्सव के उपलक्ष्य पर भाजपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने स्वतंत्रोत्सव के उपलक्ष्य पर जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा हीरो मिश्रा के नेतृत्व में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली।

यह भी पढ़े : सावन के चौथे सोमवार पर काशी हुई शिवमय,चंहुओर कंकर-कंकर शंकर का नजारा

तिरंगा यात्रा डॉक बंगले से आरम्भ होकर शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए मराठा आन बान शान और बुन्देलखण्ड के संस्थापक महाराज छत्रशाल की साक्षी धरोहर हेरिटेज बिल्डिंग पर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वन्दे मातरम, वीर शहीदों का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान के नारे गुंजायमान होते रहे। डीजे पर राष्ट्रभक्ति के गीतो की धुन पर युवा समूह उल्लास और उत्साह में झूमते रहे। भाजपा जिला महामंत्री आलोक पांडेय के प्रभार व युवा मोर्चा महामंत्री प्रमेन्द्र प्रताप सिंह के संयोजन में तिरंगा यात्रा आयोजित हुई।

यह भी पढ़े : फिर गुलजार होंगे केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग, आस्था पथ पर बिखरेगी रौनक

तिरंगा यात्रा में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, निवर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चन्द्र प्रकाश खरे, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल, रंजना उपाध्याय, आनंद त्रिपाठी, जगदीश गौतम आदि मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के पश्चात बलिदानी शहीदों को स्मरण करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0