इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देगी अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी

लंबे समय से चर्चा में बनी हुई अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी आखिरकार इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है....

Sep 25, 2021 - 10:22
Sep 25, 2021 - 10:23
 0  4
इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देगी अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी
फिल्म सूर्यवंशी

लंबे समय से चर्चा में बनी हुई अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी आखिरकार इस दिवाली सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसकी जानकारी खुद फिल्म मेकर्स ने दी है। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही खत्म होगा फैंस का इन्तजार।

फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'सूर्यवंशी' रोहित शेट्टी की पुलिस यूनिवर्स की चौथी किस्त है। इसके पहले रोहित शेट्टी ने कॉप ड्रामा पर आधारित अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' और 'सिंघम 2' और रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' को निर्देशित किया है।

यह भी पढ़ें - सोशल मीडिया पर वायरल हुई नोरा फतेही की तस्वीर

एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार डीसीपी 'वीर सूर्यवंशी' के किरदार में हैं। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो रोल में है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर और रोहित शेट्टी हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है। यह फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन देश में बढ़ते कोरोना महामारी के कारण मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी थी।

वहीं महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने की इजाजत मिलने के बाद मेकर्स ने फिल्म 'सूर्यवंशी' को इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें - वायरल हुआ अभिनेत्री जाह्नवी कपूर का जिम लुक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0