ऑनर किलिंग : युवक व युवती की हत्या कर शव यमुना में फेंके, पुलिस तलाश में जुटी

थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। जहां पिता ने बेटी और एक युवक की हत्या कर शवों को यमुना..

ऑनर किलिंग : युवक व युवती की हत्या कर शव यमुना में फेंके, पुलिस तलाश में जुटी
यमुना ( Yamuna )

फिरोजाबाद,

थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। जहां पिता ने बेटी और एक युवक की हत्या कर शवों को यमुना में फेंकने की बात पुलिस को बतायी है। पुलिस गोताखोरों के साथ यमुना में शवों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज भी की है।

थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी उत्तम यादव और नेहा नाम की एक युवती 31 जुलाई को अचानक लापता हो गये थे। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने इन्हें कहीं से खोज निकाला और घर ले आए। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई और शवों को नसीरपुर थाना क्षेत्र में बटेश्वर वाली रास्ता पर बने पुल से यमुना नदी में फेंक दिया गया।

यह भी पढ़ें - डिफेंस कॉरिडोर : लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल, राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी जमीन

इस मामले में एक मोड़ तब आया जब युवक के परिजनों ने उसकी गमशुदगी दर्ज करायी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जव संदेह के आधार पर लड़की के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लड़की के पिता ने बताया कि उसने ही युवक व बेटी की हत्या करने के बाद दोनों के शवों को यमुना नदी में फेंक दिया है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी सिरसागंज ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शवों की यमुना में तलाश की जा रही है। शव मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

यह भी पढ़ें - अंधविश्वास दूर करने को आर्य समाज द्वारा चलाया जा रहा वेद प्रचार सप्ताह

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1