136 वाहनों को किया सीज, 5 लाख 41 हजार का जुर्माना
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया...

चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लघंन कर यात्रा करने वाले कुल 239 वाहनों पर 5,41,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इस दौरान 136 वाहन सीज हुए। वाहन चालकों को जागरूक करते हुए बताया गया कि सड़क पर यात्रा करते समय नियमों का पालन अवश्य करें। पुलिस सुरक्षा के लिए है। किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।
यह भी पढ़े : डीएम-एसपी ने सोमवती अमावस्या को लेकर उप्र-मप्र के अधिकारियों के साथ की बैठक
What's Your Reaction?






