बांदा में सपा का जनसेवा अभियान, सैकड़ों लोगों को पिलाया शरबत
भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को पुराने आरटीओ कार्यालय के पास शरबत वितरण कार्यक्रम...
ओम नारायण त्रिपाठी 'विदित' के नेतृत्व में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित
बांदा। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को पुराने आरटीओ कार्यालय के पास शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राहगीरों, श्रमिकों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को शीतल शरबत वितरित कर जनसेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओम नारायण त्रिपाठी विदित ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा गरीबों, मजदूरों, किसानों और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है और भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान आमिर खान मन्नी, राजन चंदेल, अशोक गौर, प्रियांशु गुप्ता, मुस्ताक़, अशोक श्रीवास, इमरान अली राजू, शाहिद बेग, जन्मेजय सिंह, प्रदीप परिहार, उमेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास, गौरव सिंह, अर्जुन यादव एवं मन्नी कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी साथियों ने जनसेवा एवं समाजहित के ऐसे कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
