समय से अपलोड करें आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारण आख्या : एएसपी

अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने जन सुनवाई, आईजीआरएस का कार्य देख रहे समस्त थानों के पुलिस कर्मियों  के साथ जन समस्याओं के त्वरित...

Sep 8, 2025 - 10:06
Sep 8, 2025 - 10:07
 0  3
समय से अपलोड करें आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारण आख्या : एएसपी

चित्रकूट। अपर एसपी सत्यपाल सिंह ने जन सुनवाई, आईजीआरएस का कार्य देख रहे समस्त थानों के पुलिस कर्मियों  के साथ जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सम्बन्ध में मीटिंग किया। उन्होंने कहा कि पोर्टल मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी योजनाओं में है। इस पोर्टल पर प्राप्त जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर पर प्रतिदिन की जाती है तथा जनपद एवं थाना स्तर पर फीडबैक में सुधार के संबंध में भी निर्देशित किया। निस्तारण के लिए शासन से समय निर्धारित किया गया है। शासन के द्वारा दिये गये समय के अन्दर आईजीआरएस, जनसुनवाई को पोर्टल पर अपलोड करें। ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो। इस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं के प्रति नागरिकों की शिकायतों का समाधान करना है। नागरिकों को उनकी शिकायते दर्ज करने, ट्रैप करने और समाधान प्राप्त करने में सुविधा प्रदान करती है। यह प्रणाली शासन व पुलिस के प्रति पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने में सहायक है। इससे पुलिस कार्यशैली में भी बदलाव आया है। इसमें सीएम डैसबोर्ड, डीआईजी, आईडी, डीएम व अन्य कई पोर्टल होते है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरविंन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव, प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा आशुतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0