डीएम ने नीट में उत्कृष्ट सफलता पर दो मेधावियों को किया सम्मानित

नीट 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले दो मेधावी छात्र, छात्राओं को डीएम पुलकित गर्ग ने सम्मानित कर...

Aug 4, 2026 - 10:20
Aug 4, 2026 - 10:20
 0  3
डीएम ने नीट में उत्कृष्ट सफलता पर दो मेधावियों को किया सम्मानित

चित्रकूट। नीट 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन करने वाले दो मेधावी छात्र, छात्राओं को डीएम पुलकित गर्ग ने सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यार्थियों में विकासखंड मऊ के ग्राम पंचायत बियावल स्थित कंपोजिट विद्यालय के पूर्व छात्र सुंदरम सिंह तथा विकासखंड मऊ की ही छात्रा दक्षिता केसरवानी जिन्होंने नवोदय विद्यालय मानिकपुर में अध्ययन करते हुए नीट 2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के बल पर निरंतर सफलता प्राप्त कर चित्रकूट का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

डीएम ने जनपद के समस्त छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अध्ययन करें। निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें तथा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।’ उन्होंने दोनों सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी शैक्षिक एवं व्यावसायिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार यादव द्वारा छात्र छात्राओं से उनसे परिचय प्राप्त कर उनके भविष्य के लिए कामना किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0