पीड़ित दुकानदारों व मृतक के परिजनो से मिले व्यापारी नेता

मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए व्यापारियों व आमजन से राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्री...

Jul 14, 2025 - 10:51
Jul 14, 2025 - 10:52
 0  31
पीड़ित दुकानदारों व मृतक के परिजनो से मिले व्यापारी नेता

चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए व्यापारियों व आमजन से राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता ने मुलाकात कर ढांढस बंधाया है। 

मंदाकिनी नदी में शनिवार को आई भयावह बाढ़ से सैकड़ो व्यापारियों व आम जनमानस को भारी नुकसान हुआ है। जिसमें रामघाट के एक व्यापारी नत्थू गुप्ता जो बाहर नहीं निकल पाया और जल स्तर बढ़ने से दुकान के अंदर ही उसकी मृत्यु हो गई। रविवार को व्यापारी नेता व उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता रामघाट चित्रकूट पहुंचे। जहां पर पीड़ित व्यापारियों से मुलाकात की। उनकी दुकानों की स्थिति का जायजा लिया और मृतक नत्थू गुप्ता की दुकान जाकर परिजनो को ढाढस बंधाया। व्यापारियों ने लगभग डेढ़ करोड़ के नुकसान की बात कही। कहा कि उनके सामने बहुत बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शासन व प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली। पूर्व से बाढ़ की सूचना भी नहीं दी गई। जिससे दुकानदार अपना सामान नहीं निकाल सके। व्यापारी भुखमरी के कगार पर आ गया है। रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया हैं। व्यापानी नेता ने कहा कि शासन व प्रशासन स्तर पर पूरे घटना क्रम को रखा जाएगा और प्रत्येक पीड़ित व्यापारियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता की मांग करेंगें। कहा कि देश में व्यापारी राहत कोष की मांग 17 वर्षो से लंबित है। जिसको जल्द ही लागू किया जाना व्यापारी हित में होगा। इस मौके पर व्यापारी अतुल गुप्ता, आशीष गुप्ता, जानकी शिवहरे, अभिषेक केसरवानी, बासू, रामचन्द्र गुप्ता, छंगू, प्रह्लाद, प्रमोद, विक्रम, विकाश, शंकर, मनोज, पुजारी, पुरुषोत्तम आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0