कार्यक्रम में लघु फिल्म दिखा मिशन शक्ति के बताए उद्देश्य

नारी सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मंगलवार को...

Oct 15, 2025 - 10:53
Oct 15, 2025 - 10:53
 0  4
कार्यक्रम में लघु फिल्म दिखा मिशन शक्ति के बताए उद्देश्य

चित्रकूट। नारी सम्मान, स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक नोडल मिशन शक्ति सत्यपाल सिंह ने निरीक्षक सविता श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा एवं एण्टी रोमियों टीम की उपस्थिति में चित्रकूट इण्टर कालेज कर्वी में विभिन्न स्कूलों के छात्र, छात्राओ, शिक्षकों एवं अभिभावकों के साथ मीटिंग की। कार्यक्रम में मिशन शक्ति से सम्बन्धित लघु फिल्मों को दिखाया गया। हेल्प लाइन नंबरो के संबंध में अवगत कराया गया।’

मिशन शक्ति के उद्देश्य से अवगत कराया। थानो में स्थापित महिला हेल्प डेस्क, सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, लड़किशों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। हेल्प लाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करें। इसी क्रम में जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में अवगत कराया गया। हेल्पलाइन नंबरो के पम्पलेट बांटे गए। महिला बीट पुलिस की भूमिका बताई गई। बताया गया कि सादे वस्त्रों तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो, मनचलो के द्वारा आपत्तिजनक हरकतो को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर लोगो से पूछताछ की जाती है। अनावश्यक रुप से मौजूद शोहदों, मनचलो को हिदायत के साथ कार्यवाही की जाती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0