लोहे की रॉड से हमलाकर बालक की हत्या
रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार शाम दस साल के अंकुर विश्वकर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई...
एसपी लीड कर रहे आपरेशन, दो आरोपी गिरफ्तार
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार शाम दस साल के अंकुर विश्वकर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शराब के नशे में धुत्त पड़ोसी गोलू निषाद से साइकिल हल्की टकरा गई। गुस्साए गोलू ने पहले थप्पड़ मारा, फिर घसीटकर पास के जर्जर भवन में ले गया। ट्रैक्टर में रखी लोहे की रॉड से सिर व पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोप है कि शव गड्ढे में छिपाने में गोलू के भाई धर्मेंद्र, पिता पप्पू निषाद व एक अन्य ने मदद की। मां रामदुलारी की तहरीर पर पुलिस ने गोलू, धर्मेंद्र, पप्पू व एक अज्ञात पर हत्या व शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की है। गोलू व उसके पिता पप्पू को हिरासत में लिया गया है। रॉड व साइकिल बरामद कर ली गई है।
वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर तीन घंटे जाम लगाया। गांव में तनाव के चलते रैपुरा, राजापुर, मऊ समेत कई थानों की फोर्स तैनात है। एसपी अरुण कुमार सिंह खुद ऑपरेशन लीड कर रहे हैं। एएसपी पीयूष राय की टीम जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। अंकुर कक्षा चार का छात्र व इकलौता भाई था। पिता अशोक कुमार पुणे में नौकरी करते हैं। उनके आने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार होगा। एसपी ने बताया कि जांच में पुरानी रंजिश सामने नहीं आई है। गोलू ने नशे में वारदात कबूली है। धर्मेंद्र की तलाश जारी है। गांव छावनी में तब्दील है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
