Bhojpuri Hot Dance : इस भोजपुरी गाने में खेसारी और अक्षरा ने मचाया धमाल

भोजपुरी सिनेमा का कॉमेडी किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल इस समय बुंदेलखंड में अपनी फिल्म लिट्टी चोखा के जरिए जहां बुंदेलियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं..

Oct 5, 2020 - 17:02
Oct 5, 2020 - 17:15
 0  3
Bhojpuri Hot Dance : इस भोजपुरी गाने में खेसारी और अक्षरा ने मचाया धमाल

भोजपुरी सिनेमा का कॉमेडी किंग कहे जाने वाले खेसारी लाल इस समय बुंदेलखंड में अपनी फिल्म लिट्टी चोखा के जरिए जहां बुंदेलियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं वहीं खेसारी लाल और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना 'आग लगे न राजा' ने धूम मचा दी है।

यह भी पढ़ें : कपिल शर्मा शो में अर्नब गोस्वामी की हुई खिचाई, अब अर्नब के फैंस चला रहे हैं ट्रेंड #BoycottTKSS

खेसारी लाल यादव  भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हैं । उनकी फिल्म हो या गाना लोगों के सिर चढ़ कर बोलता है। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। हर कोई उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करता है। खेसारी का कोई भी गाना सोशल मीडिया पर आते ही तेज़ी से वायरल हो जाता है। इन्हीं में से एक भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं, जिन्हें लोग देखना काफी पसंद करते है।

अक्षरा सिंह की एक्टिंग का अंदाज़ लोगों को बेहद पसंद आता है। वहीं इन दिनों यूट्यूब पर खेसारी और अक्षरा सिंह का एक धमाकेदार भोजपुरी गाना  बहुत ट्रेंड कर रहा है। इस गाने का नाम 'आग लगे ना राजा' है।इस गाने में अक्षरा का बोल्ड अंदाज लोगों को आकर्षित कर रहा है।

यह भी पढ़ें : भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखा की शूटिंग देखने को मिल रहा मेले जैसा नजारा

इस गाने की सबसे खास बात है अक्षरा और खेसारी का डांस और रोमांस। गाने में अक्षरा ने रेड साड़ी पहनी है , जिसमें वह बेहद खूबसूरत व हॉट लग रही हैं तो वहीं खेसारी भी कुछ कम नहीं लग रहे हैं। अक्षरा सिंह के साथ खेसारी का रोमांस तो हिट है ही , लेकिन उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा काजल राघवानी के साथ लोग देखना पसंद करते है।

यह भी पढ़ें : काजल राघवानी ने जिम करते सोशल मीडिया पर शेयर की ये बेहतरीन पिक्चर्स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0