राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम पर विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरैनी रोड, बांदा में एक विशेष...

Feb 10, 2026 - 15:19
Feb 10, 2026 - 15:24
 0  11
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम पर विद्यावती निगम मेमोरियल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बांदा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरैनी रोड, बांदा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनकी उपस्थिति में बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल 400 एमजी की टैबलेट खिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार, डॉ. आर. एन. प्रसाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीआईओ डॉ. विजय शंकर केसरवानी, डीपीएम कुशल यादव, डीईआईसी मैनेजर वीरेंद्र प्रताप सहित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के सदस्य डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. अर्चना भारती, डॉ. एस.पी. सिंह, एमडी शरीफ एवं जियाउद्दीन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस दौरान बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली समस्याओं जैसे एनीमिया, कुपोषण, कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही डिवर्मिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इससे बच्चों की सीखने की क्षमता, विद्यालय में उपस्थिति और एकाग्रता में सुधार होता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक, प्रधानाचार्य एवं बच्चों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने प्रेरक संबोधन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बच्चों को स्वस्थ खान-पान अपनाने की सलाह दी। उन्होंने फास्ट फूड और जंक फूड से दूरी बनाकर हरी सब्जियां, फल एवं पौष्टिक आहार को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार निगम ने ने बताया कि बच्चों को स्वस्थ आहार के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय में नियमित रूप से टिफिन बॉक्स की जांच की जाती है। कार्यक्रम की शुरुआत में केएसीनाईटी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार निगम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

समापन अवसर पर विद्यालय के निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए निरंतर सजगता से कार्य करता रहेगा। अंत में श्याम जी निगम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0