यूक्रेन से जंग के 20 दिन - रूस के पास सिर्फ दस दिन का ही गोला बारूद बचा

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 20 दिन बाद भी जारी है। न ही रूस रुक रहा है और न यू्क्रेन झुकने को तैयार है। ऐसे में दोनों देशों के सैन्य ढांचे..

यूक्रेन से जंग के 20 दिन - रूस के पास सिर्फ दस दिन का ही गोला बारूद बचा

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग 20 दिन बाद भी जारी है। न ही रूस रुक रहा है और न यू्क्रेन झुकने को तैयार है। ऐसे में दोनों देशों के सैन्य ढांचे को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इस बीच अमेरिका के पूर्व सैन्य अधिकारी बेन होजेस ने दावा किया है कि, रूस के पास 10 दिन का गोला-बारूद बचा है। उन्होंने कहा कि, अगर युद्ध 10 दिन और खिंचता है तो रूस की सेना पस्त हो जाएगी। क्योंकि, उसके पास गोला-बारूद और सैन्य उपकरण तेजी से खत्म हो रहे हैं। अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि यह एक क्विक ऑपरेशन था, जो युद्ध में बदल गया है।  वहीं यूक्रेन बनाम रूस मामले में अंतरराष्ट्रीय अदालत 16 मार्च को अपना फैसला सुना सकती है।

ताजा स्थिति की बात करें तो रूस की ओर से कीव पर जोरदार हमला बोला जा रहा है। यहां सुबह-सुबह कई धमाकों की आवाज सुनाई दी है। इस दौरान एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि, कीव के एक अपार्टमेंट में रूस की ओर से रातभर गोलीबारी की गई। इसके बाद अपार्टमेंट में आग लग गई। रूसी हमले के बीच यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि, उसने अब तक 2000 से ज्यादा बच्चों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकाला है। यह दावा यूक्रेनी सामाजिक नीति मंत्रालय की ओर से किया गया है। अमेरिका की ओर से दावा किया गया है कि रूस ने अब तक यूक्रेन पर 900 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। यह दावा अमेरिका के रक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से किया गया है। 

यह भी पढ़ें - उप्र में कोरोना संक्रमण के मिले 76 नये मामले

  • जंग मई तक खिंचने के आसार 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने कहा है कि, रूस के साथ जंग मई तक खिंचने के आसार हैं। अमेरिकी मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि, रूस-यूक्रेन के बीच जंग में शांति समझौता मई तक होने के आसार हैं, जब रूस के पास संसाधन खत्म हो जाएंगे। हालांकि, यह इससे पहले भी हो सकता है। लेकिन, यह सबकुछ इस बात पर निर्भर करेगा रूस अपने यूक्रेन के अभियान में कितने सैन्य उपकरण लगाना चाहता है। 

  • रूसी सैनिक युद्ध के मैदान से भाग रहे है- जेलेंस्की

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने वीडिया मैसेज में कहा है कि, रूसी सैनिकों के लिए जंग अब एक बुरा सपना बन गई है। उन्होंने दावा किया कि रूसी सैनिक युद्ध के मैदान से भाग रहे हैं। वह यूक्रेनी सेना के लिए अपने हथियार तक छोड़कर जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें - बांदा-हमीरपुर एमएलसी सीट पर इनका दावा है सबसे मजूबत

  • जेलेंस्की बोले आत्मसमर्पण कर दो 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह रूसी सैनिकों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। जेलेंस्की वीडियो मैसेज में रूसी सैनिकों से आत्मसमर्पण करने को कह रहे हैं। वह कहते हैं, यूक्रेनी लोगों की ओर से, हम आपको जीने का मौका देते हैं। यदि आप हमारी सेना के सामने आत्मसमर्पण करते हैं, तो हम आपके साथ वैसा ही व्यवहार करेंगे जैसा इंसानों के साथ किया जाना चाहिए। 

  • जबरदस्त धमाके

उधर कीव में आज फिर से धमाकों की आवाज सुनाई दी है। द कीव इंडीपेंटेंड के मुताबिक, 15 मार्च की शुरुआत में कीव तेज धमाके सुनाई दिए हैं। 

यह भी पढ़ें - दिल्ली की झुग्गी बस्ती में आग लगने से सात की मौत

  • रूसी हमलों मे मारियूपोल में 2357 की मौत

मारियूपोल में आम नागरिकों की मौत के अलग-अलग दावों के बीच आधिकारिक बयान सामने आया है। इसमें कहा गया है कि 14 मार्च तक रूसी हमलों में मारियूपोल में 2357 आम नागरिकों की मौत हो गई। 

  • जंग लड़ने लड़ने को 40 हजार सीरियाई लड़ाके तैयार 

यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए 40 हजार से ज्यादा सीरियाई लड़ाके तैयार हैं। इन लड़ाकों ने रूस की ओर से जंग में भाग लेने के लिए खुद को पंजीकृत कराया है। सीरियन ऑब्जर्वेट्री फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, ये लड़ाके रूस की तरफ से यूक्रेन जाना चाहते हैं। हालांकि, 14 मार्च तक किसी सीरियाई लड़ाके ने देश नहीं छोड़ा था।

यह भी पढ़ें - भारत की मिसाइल पाकिस्तान में गिरी, मचा हड़कंप

  • जंग अब सिर्फ पुतिन की बौखलाहट का परिणाम 

यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे रूस की रणनीति हर मोर्चे पर फेल हो रही है। रूस का अनुमान  था कि, उसकी फौज दो से तीन दिन में यूक्रेन को अपने कब्जे में ले लेगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। यूक्रेन की ओर से उसे कड़ा प्रतिरोध देखने को मिला। ऐसे में अभी तक पुतिन की रणनीति हर मोर्चे पर फेल हो रही है। अमेरिका की ओर से भी दावा किया गया है कि, जंग अब सिर्फ पुतिन की बौखलाहट का परिणाम है, क्योंकि उन्होंने सोचा था कि यह वह यूक्रेन को दो दिन में अपने कब्जे में ले लेंगे।

  • रूस ने चीन से सैन्य उपकरण और सहायता मांगी 

जंग के बीच एक और बात निकलकर सामने आई है कि, रूस ने चीन से सैन्य उपकरण और सहायता मांगी है। हालांकि, चीन और रूस की ओर से इसका खंडन किया गया है। कहा गया है कि, अमेरिका दुष्प्रचार कर रहा है। हालांकि, अमेरिका की ओर से चीन को चेतावनी भी जारी की गई है कि, अगर चीन रूस की मदद करता है तो उसे भी बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

यह भी पढ़ें - कश्मीर घाटी में तीन स्थानों पर मुठभेड़, चार आतंकी ढेर, एक को जिंदा पकड़ा

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2