काले झंडे दिखाकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, कैबिनेट विस्तार पर उठाए सवाल

काले झंडे दिखाकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, कैबिनेट विस्तार पर उठाए सवाल

भोपाल

(हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान कल 30 जून को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इसके साथ ही सीएम शिवराज को चौथी बाद सत्ता संभाले भी 100 दिन पूरे हो जाऐंगे। वहीं दूसरी तरफ इस दिन को कांग्रेसी लोकतंत्र की हत्या के 100 दिन पूरे होने के रुप में मनाने की तैयारी में है। कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार गिरने के 100 दिन पूरे होने पर काले झंडे दिखाकर भाजपा और सीएम शिवराज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

पूर्व मंत्री और कांग्रेस वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 30 जून को जनता द्वारा चुनी गई कमलनाथ सरकार को भाजपा की साजिश के चलते अपदस्थ हुए 100 दिन का समय पूरा हो रहा है। इस दिन कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे या बारिश होने पर काली छतरी लेकर विरोध जताऐंगे। उन्होंने भाजपा और सीएम शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 जून को लोकतंत्र की हत्या के 100 दिन पूरे हो रहे है। भाजपा ने 100 दिन पहले मप्र में कमलनाथ की मजबूत सरकार को अपदस्थ किया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का भाजपा ने 100 दिन पहले अपमान किया था इसलिए कांग्रेस इसका विरोध जताऐगी।

वहीं शिवराज कैबिनेट विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा में फूट और अंतरकलह बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। ऐसे में भाजपा को कैबिनेट विस्तार करने की इतनी जल्दी क्यों हैं। जब मप्र के राज्यपाल लालजी टंडन स्वस्थ हो जाए उसके बाद कैबिनेट विस्तार होना चाहिए।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0