"एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर बाँदा में प्रबुद्ध समागम का भव्य आयोजन

देश में लोकतांत्रिक सुधारों को मजबूती देने के उद्देश्य से शनिवार को गणेश भवन, बांदा में "एक राष्ट्र, एक चुनाव"...

Apr 26, 2025 - 18:23
Apr 26, 2025 - 18:25
 0  40
"एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर बाँदा में प्रबुद्ध समागम का भव्य आयोजन

बांदा। देश में लोकतांत्रिक सुधारों को मजबूती देने के उद्देश्य से शनिवार को गणेश भवन, बांदा में "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर प्रबुद्ध समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के शिक्षकों, नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

समागम के मुख्य अतिथि झांसी-प्रयागराज खंड के शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" से देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में स्थायित्व आएगा और संसाधनों की बचत के साथ प्रशासनिक दक्षता भी बढ़ेगी। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

वरिष्ठ नेताओं ने रखे विचार

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रपाल पटेल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने कहा कि बार-बार चुनाव से उत्पन्न अस्थिरता को समाप्त कर, यह पहल देश को विकास की ओर सशक्त कदमों से आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

युवा विचारक आयुष त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में इस व्यवस्था के दूरगामी आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने "एक देश, एक चुनाव" को राजनीतिक स्थिरता का आधार बताया।

अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता

कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अखिलेश नाथ दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, प्रतिनिधि राजेंद्र शर्मा, आलोक सिंह एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक मनोज त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एकमत होकर "एक राष्ट्र, एक चुनाव" को समय की आवश्यकता बताते हुए इसका समर्थन किया।

कुशल संचालन और सफल समापन

कार्यक्रम का कुशल संचालन संयोजक देशराज सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विचार-विमर्श को सफल दिशा प्रदान की। समागम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि राष्ट्रहित में इस विचार को व्यापक जनसमर्थन के लिए जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने और देश को नई ऊर्जा व स्थिरता देने वाला विचार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0