बुंदेलखंड में एक ऐसा वृंदावन... जहां भगवान श्रीकृष्ण के हैं 108 मंदिर

चरखारी कस्बा बुंदेलखंड की कृष्णनगरी के नाम से भी जाना जाता है। बुंदेलखंड के वृंदावन धाम चरखारी में एक दो नहीं पूरे 108 कृष्ण मंदिर हैं..

बुंदेलखंड में एक ऐसा वृंदावन... जहां भगवान श्रीकृष्ण के हैं 108 मंदिर
बुंदेलखंड में एक ऐसा वृंदावन... जहां भगवान श्रीकृष्ण के हैं 108 मंदिर

चरखारी कस्बा बुंदेलखंड की कृष्णनगरी के नाम से भी जाना जाता है। बुंदेलखंड के वृंदावन धाम चरखारी में एक दो नहीं पूरे 108 कृष्ण मंदिर हैं। कृष्ण जन्मोत्सव आते ही  मथुरा और वृंदावन को जितना कृष्ण जन्मोत्सव का इंतजार रहता है, उतनी ही भक्ति भावना बुंदेलखंड के वृंदावन चरखारी में भी रहती है।

पंचमी के दिन चरखारी के 108 कृष्ण मंदिरों से देवताओं की प्रतिमाएं गोवर्धन मेला स्थल लाई जाती हैं। इसी दिन सम्पूर्ण देव समाज ने प्रकट होकर श्रीकृष्ण से गोवर्धन पर्वत उतारने की विनती की थी। सप्तमी को इन्द्र की करबद्ध प्रतिमा गोवर्धन जू के मंदिर में लाई जाती है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड की बेटी कात्यायिनी अमेरिका में आतंकवाद पर करेंगी शोध

चरखारी झीलों की नगरी है। कस्बे में सप्त सरोवर हैं, जो एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। विजयसागर, मलखान सागर, वंशी सागर, जय सागर, रतन सागर और कोठी ताल नामक झीलों में चारों तरफ फैले नीलकमल व पक्षियों का कलरव इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

राजा परमाल के पुत्र रंजीत ने चरखारी को अपनी राजधानी बना चक्रधारी मंदिर की स्थापना की थी। चक्रधारी मंदिर के नाम पर ही राजा मलखान सिंह के समय इसका नाम चरखारी पड़ा था। स्थानीय लोग इसे महाराजपुर भी कहते रहे हैं। चरखारी में 108 कृष्ण मंदिर हैं। जिसमें सुदामापुरी का गोपाल बिहारी मंदिर , रायनपुर का गुमानबिहारी मंदिर, मंगलगढ़ के मंदिर, बख्त बिहारी मंदिर, बांके बिहारी मंदिर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - चरखारी गोवर्धन धारी भगवान गोवर्धन नाथ जी के अभिषेक की तैयारियां पूर्ण

  • 1883 से लग रहा है चरखारी में गोवर्धननाथ जू का मेला

राजा मलखान सिंह ने अपने समय में ही गोवर्धन नाथ जू मेले की शुरुआत 1883 में की थी। यह मेला उस क्षण की स्मृति है, जब श्रीकृष्ण ने इन्द्र से कुपित होकर गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर धारण कर लिया था। दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट पूजा से प्रारम्भ होकर यह मेला एक महीने चलता है। यह बुंदेलखंड का सबसे बड़ा मेला है।

यह भी पढ़ें - मौसम अपडेट : उत्तर प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
3
funny
0
angry
0
sad
0
wow
3