बुंदेलखंड में कुछ इस अंदाज में मनाई जाती है दीपावली

दीपावली ऐसा पर्व है जिसे हर कोई खास बनाना चाहता है इसलिये तो हम इन खुशियों को बांटते हैं, दोस्तों के साथ, परिवार के साथ..

Nov 3, 2021 - 09:23
Nov 3, 2021 - 09:42
 0  7
बुंदेलखंड में कुछ इस अंदाज में मनाई जाती है दीपावली
दीपावली फाइल फोटो

दीपावली ऐसा पर्व है जिसे हर कोई खास बनाना चाहता है इसलिये तो हम इन खुशियों को बांटते हैं, दोस्तों के साथ, परिवार के साथ। दीपावली हर जगह अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है।

अगर दीपों वाली दीपावली देखनी है, परिवार वाली दीपावली देखनी है तो बुंदेलखंड के गांवों में देखिये यहां दीपावली ऐसे मनाई जाती है जैसे कोई जलसा हो।  शहरों में लोग अपनी मौलिक परंपरा को भूलते जा रहे हैं। लेकिन बुंदेलखंड के गांव आज भी उन्हीं परंपराओं में जगमग होकर दीपावली मनाते हैं।

यह भी पढ़ें - महालक्ष्मी पर्व पर सौभाग्यवती महिलाओं ने घर-घर पूजे हाथी

दशहरे के साथ बुंदेलखंड में दीपावली की तैयारियां शुरू होने लगती हैं। चूने, मिट्टी से बने घरों की मरम्मत करके उनको साफ किया जाता है। हर हाल में सफाई दीपावली से पहले हो जाती है। अगर गांव में किसी की सफाई रह जाती है तो एक-दूसरे की मदद करके पूरा किया जाता है।

दीपावली फाइल फोटो

दीपावली में बुंदेलखंड के गांवों में रौनक रहती है। जो नौजवान रोजगार के लिए साल भर शहर में रहते हैं। वे दीपावली को घर जरूर आते हैं। उन्हीं लोगों के साथ गांव चौक चौबंद होने लगते हैं। घर में हंसी के पटाखे छूटने लगते हैं।

यह भी पढ़ें - छतरपुर में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, 4 हज़ार रुपये में लें सकेंगे हवाई सफर का लुत्फ

  • आज भी जिंदा ये परंपराएं 

दीपावली के दिन सुबह होते ही गांव का जुलाहा गांव के हर घर में जाता है। चाहे किसी भी धर्म का हो। जुलाहा दीपक जलाने के लिए रूई दे जाता है। इसी प्रकार कुम्हार दीपक दे जाता है। शाम के समय लुहार घर-घर जाता है और दरवाजे की चौखट पर कील गाड़ता है।

दीपावली फाइल फोटो

ये लोग इस काम के बदले पैसे नहीं लेते, उनको घर की महिला नाज (अन्न) देकर, उनके पैर पड़कर आशीर्वाद लेती हैं। ये परंपरा बुंदेलखंड गांव में आज भी है और इसका महत्व भी है।इन परंपरा को इन गांवों में आज भी जिंदा रखा गया है क्योंकि इससे बड़े-बूढ़ों को सम्मान भी मिलता है। ऐसा करना बुंदेलखंड के गांवों में शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें - पर्यटन विकास में महोबा एक और कदम बढा : कीरत सागर में कीर्तिवर्मन बोट क्लब की शुरुआत

  • गौ-पूजन

सूरज के ढलते ही गांव में अगली पूजा की शुरूआत हो जाती है क्योंकि ये पूजा भी बहुत देर तक चलती है। इसमें सबसे पहले गाय की पूजा की जाती है। गाय के सींगों को हल्दी और घी से मड़ा जाता है।

दीपावली फाइल फोटो

उसके बाद गाय को नमक खिलाया जाता है, जो सबसे मुश्किल काम होता है। गाय के मुंह में हाथ डालकर नमक खिलाते हैं, सिर पर हल्दी चावल लगाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड को रेलवे ने दी एक नई सौगात : ग्वालियर से बरौनी तक 15 से चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

  • दीपवाली में लक्ष्मी-पूजन

रात को होता है लक्ष्मी पूजन। जिसमें पूरा परिवार एक जगह इकट्ठा होता है और पूजा की सभी गतिविधियों में शामिल रहता है। लक्ष्मी पूजन घर का सबसे वृद्ध व्यक्ति करता है। पूजा करने के बाद सभी अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं।

दीपावली फाइल फोटो

इसके बाद दीपकों को घर के हर कोने में रखा जाता है, हर कमरे में, यहां तक कि बाथरूम में भी। गांव में जहां-जहां परिवार की जगह होती है, सभी जगह दीपकों को रखा जाता है। जहां कूड़ा फेंकते हैं, अपने पूर्वजों की श्मशान स्थली पर, कुआं, तालाब पर।

घर के सभी कोनों को इस दिन दीपक से रोशन किया जाता है। शायद इसलिए इसको दीपों का त्यौहार कहते हैं। पूजा करने के बाद गांव के नौजवान पटाखे से आतिशबाजी करते है, तब तक घर की महिलायें सामूहिक भोजन की तैयारियां करती हैं। उसके बाद सभी लोग मिलकर एक साथ खुशी-खुशी खाना खाते हैं। 

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड का वृन्दावनः पन्ना के जुगुल किशोर मुरलिया में जड़े हैं हीरे

  • गोवर्धन पूजा 

बुंदेलखंड में गोवर्धन पूजा को लेकर दो अलग-अलग मान्यताएं हैं। पहली मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने जमघट के दिन अपनी उंगली में गोवर्धन पर्वत उठा कर गोकुलवासियों की रक्षा की थी। तभी से पशुओं के गोबर का पर्वत बनाकर एक पखवाड़ा तक पूजा की जाने लगी।

दीपावली फाइल फोटो

दूसरी मान्यता है कि पशुओं का गोबर किसान का सबसे बड़ा धन है, इसलिए किसान गोबर की पूजा करता है।  गोवर्धन पर्वत में इस्तेमाल किए गए गोबर को एक पखवाड़ा बाद हर किसान अपने खेत में फेंककर अच्छी फसल की मन्नत मांगते हैं।

यह भी पढ़ें - बॉलीवुड हस्तियों ने शाहरुख़ खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1