बीमारियों पर काबू पाने को चलेगा पहली अक्टूबर से एक अभियान 

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर काबू पाने  के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की समन्वय समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई।

Sep 19, 2020 - 18:14
 0  2
बीमारियों पर काबू पाने को चलेगा पहली अक्टूबर से एक अभियान 


संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर काबू पाने  के लिए जागरूकता अभियान चलाया जायेगा, इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की समन्वय समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए आगामी पहली से 31 अक्टूबर तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। जिलाधिकारी ने विभागों को माइक्रोप्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। 
जिलाधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि संचारी रोगों के फैलने की दृष्टि से अक्टूबर माह संवेदनशील है। रोगों पर  नियंत्रण के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने कहा दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोग डेंगू, मलेरिया, जापानी बुखार एवं फाइलेरिया तथा कोविड-19 की रोकथाम, बचाव, उपचार और सोशल डिस्टेन्सिंग के विषय में जागरूक करें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि माइक्रोप्लान का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन कराने के लिए रणनीति तैयार कर लें। 
मुख्य विकास अधिकारी डा.एनडी शर्मा ने इस अभियान को सफल बनाने में विभिन्न विभागों की कार्ययोजना अनुसार समन्वय स्थापित करते हुए सहयोग करने की बात कही। बैठक में एसीएमओ डा. आरएन प्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार, एडीएमओ साहब लाल सहित शिक्षा, दिव्यांग, पशुपालन, नगर पालिका, पंचायती राज, शिक्षा, कृषि, पशुपालन सहित कई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
यह सावधानी जरूरी
मच्छरों से बचें, मच्छरदानी, अगरबत्ती या कॉयल वगैरह का प्रयोग करें। पूरे आस्तीन की कमीज, फुल पैंट पहनें। सुअरों को घर से दूर रखें, रहने की जगह साफ सुथरा रखें एवं जाली लगवाएं। पीने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी का प्रयोग करें, पानी हमेशा ढक कर रखें,पक्के व सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें।शौच के बाद व खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएं।नाखूनों को काटते रहें, लंबे नाखूनों से भोजन बनाने व खाने से भोजन प्रदूषित होता है।दिमागी बुखार के मरीज को दाएं या बाएं करवट लिटाएं। यदि तेज बुखार हो तो पानी से बदन पोंछते रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0