महिला आयोग सदस्य ने बांदा में की जनसुनवाई, 10 केस आए 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने आज सर्किट हाउस सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके...

Dec 12, 2024 - 22:31
Dec 12, 2024 - 22:47
 0  1
महिला आयोग सदस्य ने बांदा में की जनसुनवाई, 10 केस आए 

 बांदा,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी ने आज सर्किट हाउस सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बालश्रम, लैंगिक उत्पीड़न और बाल विवाह जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़े : बाँदा : युवक लापता, बहन की शादी पर संकट, सवर्ण आर्मी ने बढ़ाया मदद का हाथ  

जनसुनवाई के पहले, उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र बड़ोखर खुर्द का निरीक्षण किया। यहां पोषण ट्रैकर एप के उपयोग और पोषाहार वितरण की जानकारी ली। उन्होंने तीन गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए। इसके बाद पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय बड़ोखर खुर्द में बच्चों से विज्ञान और गणित विषय से जुड़े सवाल पूछे और शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन किया।

यह भी पढ़े : महाकुम्भ : 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा करेंगे हाईटेक रिमोट लाइट बॉय

सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न शिकायतें प्राप्त हुईं। एक महिला द्वारा ससुराल में उत्पीड़न की शिकायत पर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अन्य महिलाओं की घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से जुड़ी 10 शिकायतों का भी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला  थानाध्यक्ष को महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए। बाल श्रम रोकने के लिए श्रम विभाग को प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया। छात्राओं की सुरक्षा के लिए छात्रावासों और कोचिंग सेंटरों में कैमरे लगाने और सुरक्षा बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग को महिला अस्पतालों में अग्निसमन यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने और गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच समय पर करने को कहा गया। उन्होंने सभी विद्यालयों में महिला आयोग के टोल-फ्री नंबर का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति रोकने के लिए पुलिस और बाल कल्याण समिति को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पहुंचाने पर भी बल दिया।

जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता, क्षेत्राधिकारी पुलिस श्रीमती अंबुजा त्रिवेदी, महिला थानाध्यक्ष ज्योत्सना नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0